Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बाबा साहब का संविधान नही मानती भाजपा-ज्ञानेन्द्र

बाबा साहब का संविधान नही मानती भाजपा-ज्ञानेन्द्र
BJP does not accept Baba Saheb's constitution- Gyanendra

बस्ती, 22 जनवरी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में विकास क्षेत्रों में जनता को संवधिन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जारी ‘‘जय बापू, जय भीम’’ अभियान के तहत बुधवार को सदर विकास क्षेत्र के भरौली न्याय पंचायत के महादेव गांव में गोष्ठी व पदयात्रा का आयोजन किया गया। 



जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा भारतीय जनता पार्टी संविधान को नही मानती, इसीलिये संविधान को खत्म करने के लिये चुनाव में उसके नेता जनसमर्थन जुटाते हैं। लेकिन जब तक कांग्रेस पार्टी का एक भी सांसद विधायक या कार्यकर्ता जीवित है संविधान पर आंच नही आने पायेगी। कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों को धूल चटाया था और भारत को आजाद कराया था। इसलिये बाबा साहब ने जो संविधान दिया है उसकी रक्षा के लिये कांग्रेस का हर नेता, कार्यकर्ता हर प्रकार का त्याग करने को तैयार है। 


पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कांग्रेस पार्टी संविधान में निहित मूल्यों की विरासत को संरक्षित करने के लिये प्रतिबद्ध है। भाजपा बापू, और संविधान दोनो को नही मानती। भाजपा मनुस्मृति को संविधान और गोडसे को आना आदर्श मानती है। जनता को भाजपा का षडयंत्र विफल करना होगा। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा एवं गोष्ठी में प्रमुख रूप से शीतला शुक्ला, सर्वेश मिश्रा, गंगा मिश्रा, शौकत अली, चन्द्रशेखर वर्मा, गुड्डू सोनकर, रामपूरन चौधरी, नीरज राना, सूरज राना, प्रिंस आजाद, सर्वेश गौतम, मोनू गौतम, लालजी गौतम आदि का योगदान रहा।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad