Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बहू ने चाय बनाने से मना कर दिया, ससुर ने मार डाला

बहू ने चाय बनाने से मना कर दिया, ससुर ने मार डाला
यूपी डेस्कः
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में चाय बनाने से मना करने पर ससुर ने धारदार हथियार से बहू की हत्या कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देकर पुलिस का इंतजार करता रहा। घटना की जानकारी जब पड़ोसियों को हुई तो आनन- फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को देखकर हक्का बक्का रह गई। 



पुलिस ने आरोपी शरीफ को हिरासत में लिया। मिली जानकारी के मुताबिक मितौली थाना क्षेत्र के गांव खंजननगर में 60 साल के शरीफ गाजी ने शुक्रवार को सुबह अपनी बहू सिम्मी (35 वर्ष) की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। शरीफ ने बांका व चाकू से बहू पर ताबड़तोड़ वार किए। उसका पेट फाड़ डाला। चेहरे पर भी कई वार किए। जिससे बहू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की बेटी और बेटा भी लापता हैं। पुकलस इनकी तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका का पति शफीक घर पर मौजूद नहीं था। आरोपी शरीफ का दूसरा बेटा सत्तार कुंभी चीनी मिल गया हुआ था। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि महिला ने चाय बनाने से इनकार कर दिया था। इस पर आरोपी ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad