Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पीएमश्री विद्यालय मुसहा में ग्राम प्रधान ने किया ध्वजारोहण

पीएमश्री विद्यालय मुसहा में ग्राम प्रधान ने किया ध्वजारोहण
The village head hoisted the flag at PM Shri Vidyalaya Musha

बस्ती, 27 जनवरी। गौर विकास क्षेत्र के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय मुसहा प्रथम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि ने कहा परिषदीय शिक्षा के क्षेत्र में मुसहा विद्यालय ने पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। 



इसी तरह अन्य विद्यालय के अध्यापक भी प्रयास करें तो सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों की धारणा बदल जायेगी। उन्होने मुसहा के प्रधानाध्यापक रामसजन यादव सहित अन्य अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक दानबहादुर दूबे, उमापति मिश्रा ने भी छात्र छात्राओं के अभिनय को सराहा और उन्हे पढ़ लिखकर अच्छा इंसान बनने को प्रेरित किया। इस अवसर पर दशरथनाथ पाण्डेय, फूलचंद यादव, अखिलेश चन्द्र, कृष्णकुमार, सियाराम यादव, रामजीत, रामबचन, कुन्नू देवी, दर्शना देवी, कुमकुम लता श्रीवास्तव सहित तमाम क्षेत्रीय गणमान्य मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad