Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में राजस्व बकायेदारों से होगी चरणबद्ध वसूली

बस्ती में राजस्व बकायेदारों से होगी चरणबद्ध वसूली
There will be phased recovery from revenue defaulters in Basti

बस्ती, 27 जनवरी। जिला प्रशासन ने राजस्व बकायेदारों पर शिंकजा करने की तैयारी की है। जनपद में अभियान चलाकर राजस्व वसूली का कार्यक्रम तय किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान ने जनपद में राजस्व संग्रह हेतु सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व सदर तहसील के संग्रह अमीनों की समीक्षा बैठक की। 



संग्रह अमीनो को बकाया धनराशि के दृष्टिगत चरणबद्ध ढंग से वसूली अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया। प्रथम चरण में दो लाख से ऊपर के बकायादारों से राजस्व वसूली की जायेगी। न देने की स्थिति में 15 दिन में गिरफ्तारी एवं कुर्की की कार्यवाही अवश्य की जायेगी। अगले चरण में दो लाख रूपये से कम बकायेदारों से राजस्व संग्रह किया जायेगा। इसमे वाणिज्य कर, बिजली, बैंक लोन, स्टाम्प, परिवहन आदि मदों की वसूली सुनिश्चित की जायेगी। समीक्षा बैठक में एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक, रूधौली शाहिद अहमद, हरैया के विनोद पाण्डेय, तहसीलदार विनय प्रभाकर, पवन गुप्ता, रवि यादव, नायब तहसीलदार वीरबहादुर सिंह, शालिनी पटेल, स्वाती सिंह, पूजा वर्मा, कमलेन्द्र सिंह, ऋषभ सिंह, शौकत अली तथा अमीनों में उमेश चन्द वर्मा, मनोज पांडे, राकेश जायसवाल, सुरेश तिवारी, रंजीत सिंह, विष्णु सिंह तथा सीआरए गिरजेश पाल, पतिराम, बमरेन्द्र मिश्र, सुमित श्रीवास्तव, उर्मिला तिवारी आदि मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad