Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजनौर- खेत में गन्ना काट रही महिला पर गुलदार का हमला, किसानों ने बंचाई जान

गिजनौरः खेत में गन्ना काट रही महिला पर गुलदार का हमला, किसानों ने बंचाई जान
Bijnor: Leopard attacks a woman cutting sugarcane in the field, farmers save her life

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) चांदपुर गांव फैजपुर के जंगल में खेत में गन्ना काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल कर उसे दिया। आसपास काम कर रहे किसानों ने किसी तरह महिला को बचाया। परिजनों ने घायल महिला का सीएचसी स्याऊ में उपचार कराया। मोहल्ला सरायरफी निवासी पूनम देवी पत्नी सोनू कुमार बृहस्पतिवार को गांव फैजीपुर के जंगल में खेत में गन्ना काट रही थी। 


अचानक जंगल से निकलकर एक गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को जंगल की तरफ खींच रहा था। तभी पास ही खेत में काम कर रहे किसानों ने लाठियां फटकार कर महिला को गुलदार से बचाया। गुलदार ने महिला के सिर और हाथ पर हमला कर दिया। सीने पर भी हमले के निशान हैं। परिजन घायल महिला को सी॓एचसी स्याऊ लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि मौके पर दो ट्रैप कैमरे लगवाए गए हैं। एक पिंजरा लगा हुआ है। ट्रैप होने पर एक पिंजरा और लगवाया जाएगा। रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। किसानों को मुखौटे दिए गए हैं।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad