Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नव विवाहिता की मौत, पति पर गला दबा कर मारने का आरोप

नव विवाहिता की मौत, पति पर गला दबा कर मारने का आरोप
Newly married woman dies, husband accused of strangling her to death

बस्ती 23 जनवरी (विनोद जायसवाल)। पैकोलिया थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव में पति द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संगीता का नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बगही में मायका है। उसकी शादी पिछले 12 जुलाई 24 को कपूरपुर थाना पैकोलिया निवासी रविशंकर गोस्वामी पुत्र स्वर्गीय श्याम नारायण के साथ धूमधाम से हुई थी। 




आज सुबह किसी बात को लेकर रवि शंकर ने अपनी पत्नी संगीता की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे पैकोलिया प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव तथा पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। फॉरेंसिक टीम और उच्चाधिकारी घटनास्थल पी पहुंचे और साक्षय इकट्ठा किया। पुलिस ने मृतका के माता की तहरीर पर उसके पति रवि शंकर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मृतका संगीता की मां राजकुमारी पत्नी दुर्योधन गोस्वामी नें पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री संगीता की शादी 12 जुलाई 24 को हिंदू रीति रिवाज से कपूरपुर थाना पैकोलिया बस्ती निवासी रवि शंकर के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद ही रवि शंकर द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आज सुबह 7ः00  रविशंकर ने हमारी लड़की संगीता का गला दबाकर हत्या कर दिया। सूचना मिलने पर हम लोग यहां आए हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad