Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती एसपी का तबादला, ओमवीर सिंह को मिली जिले की कमान


 

बस्ती एसपी का तबादला, ओमवीर सिंह को मिली जिले की कमान
बस्ती, 07 अक्टूबर।
बुधवार को एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ जिसमे बस्ती के पुलिस कप्तान डॉ. यशवीर सिंह को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को बस्ती का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। बढ़ते आत्महत्या के मामले, साइबर अपराध, कई अनसुलझे मामले, ध्वस्त हो चुकी यातायात व्यवस्था ओमवीर सिंह के सामने नई चुनौतियां होंगी। 

कौन हैं ओमवीर सिंह
डॉ. ओमवीर सिंह मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं. उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है. पुलिस सेवा में उनकी शुरुआत 1992 बैच के पीपीएस अधिकारी के रूप में हुई थी. बाद में उन्हें आईपीएस के पद पर प्रोन्नति मिली. आईपीएस बनने के बाद उनकी पुलिस अधीक्षक के तौर पर पहली तैनाती गाजीपुर में हुई थी. इसके बाद वह अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर काम करते रहे. बलिया एसपी बनने से पहले वह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. दिसंबर 2024 में उन्हें बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था.



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad