Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उत्तर प्रदेश में किसान मजदूर सम्मान न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में किसान मजदूर सम्मान न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस
Congress will take out Kisan Mazdoor Samman Nyay Yatra in Uttar Pradesh

बस्ती, 04 दिसम्बर। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की ओर से किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन सुखपाल सिंह खैहरा के निर्देशन में उ.प्र. कांग्रेस के साथ मिलकर किसान मजदूर सम्मान न्याय पदयात्रा निकाली जायेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिये वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक रामभवन शुक्ल को बस्ती जनपद का संयोजक तथा देवीपाटन मंडल का समन्वयक नियुक्त किया गया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्ररणा से निकाली जा रही पदयात्रा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण करेगी। 


इस दौरान किसानों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठेंगे और समस्याओं के निस्तारण हेतु पुख्ता रणनीति तैयार करी जायेगी। इसी सिलसिले में किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों की लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बैठक में शामिल होकर लौटे रामभवन शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष ने देशभर के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये यह व्यापक रणनीति तैयार की है। 


पदयात्रा के माध्यम से लाखों किसान न केवल कांग्रेस पार्टी से जुड़कर न्याय की आवाज को बुलंद करेंगे बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी मजबूत करेंगे। किसान नेता ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारें किसानों की समस्या को लेकर बिलकुल गंभीर नही है। जो किसान धरती का सीना चीरकर 140 करोड़ देशवासियों के लिये अन्न उगा सकता है वह वक्त आने पर अपने अधिकारों के लिये जान की बाजी भी लगा सकता है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक जननायक के रूप में देश की आवाज बन चुके हैं। कांग्रेस नेता ने कहा पदयात्रा से किसानों की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा। 

#किसान मजदूर सम्मान न्याय यात्रा


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad