Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद संजय पहाड़िया को पत्नी रेखा पहाड़िया के साथ किया गिरफ्तार

नोयडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद संजय पहाड़िया को पत्नी रेखा पहाड़िया के साथ किया गिरफ्तार
Noida police arrested Sanjay Pahariya along with his wife Rekha Pahariya after an encounter

राज्य संवाददाता, दिल्ली (ओ पी श्रीवास्तव)।
उत्तर प्रदेश में शाय़द यह पहला मामला है जिसमें पुलिस ने पति और पत्नी को एक साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराध मुक्त राज्य की संकल्पनाओं को डीजीपी प्रशात कुमार के निर्देशन में नोएडा पुलिस ने साकार किया है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद सौ से अधिक वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर संजय पहाड़िया को पत्नी रेखा पहाड़िया के साथ गिरफ्तार किया। 



दोनों के ऊपर दिल्ली-एनसीआर में सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उक्त सम्बन्ध में डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेज-3 पुलिस मामूरा चौक रोड पर बैरियर लगाकर गुरुवार को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक एसयूवी में दो व्यक्ति सवार दिखे। पुलिस ने कार चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया। लेकिन, वह नहीं रुके और मौका देखकर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने गाड़ी का करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया। इसी बीच चालक गाड़ी लेकर सेक्टर-71 स्थित छठ पूजा रोड की तरफ जाने लगा। हालांकि, पुलिस टीम ने गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद दोनों सवार गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास करने लगे और टीम पर फायरिंग भी की गई। 


इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। डीसीपी के अनुसार घायल की पहचान दिल्ली निवासी संजय पहाड़िया के रूप में की गई। उसके पास से एक तमंचा और गाड़ी बरामद हुई। संजय पहाड़िया को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान एक महिला को भी गिरफ्तार किया। महिला की पहचान रेखा पहाड़िया के रूप में हुई। डीसीपी श्री अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार महिला संजय पहाड़िया की पत्नी है। नोएडा पुलिस के युवा आईं पी एस श्री अवस्थी ने यह भी बताया कि दोनों गाड़ी का इस्तेमाल चोरी किए गए सामान को बेचने के लिए करते थे। गाड़ी से पांच पेटी अवैध शराब और कुछ गहने भी बरामद हुए हैं। दोनों से पूछताछ और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad