Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यूपी सिडको अफसरों की मनमानी पर रोक लगाये प्रशासन- भाजयुमो

यूपी सिडको अफसरों की मनमानी पर रोक लगाये प्रशासन- भाजयुमो
Administration should stop the arbitrariness of UP CIDCO officers- BJYM

बस्ती, 27 जनवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने जनपद में कार्यदायी संस्था यूपी सिडको में व्याप्त मनमानी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है। भाजपा नेता ने जिलाधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अधिशाषी अधिकारी तथा सहायक अभियन्ता की मनमानी पर रोक लगाने की मांग किया। 


अमित गुप्ता ने कहा अधिशाषी अभियन्ता आशुतोष द्विवेदी के पास कई जनपदों का प्रभार है। इससे बस्ती के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होने कहा जानकारी मिली है कि कार्यालय की समस्त कार्यवाही वे अपने घर से संपन्न कर रहे हैं। इतना ही नही वे जिला मुख्यालय पर न रूक कर गोरखपुर से आते जाते हैं। सहायक अभियन्ता का भी यही हाल है। वे भी गोरखपुर से आते जाते हैं। दोनो अधिकारी केवल प्रशासनिक बैठकों में हिस्सा लेते हैं। इससे मनमाने मानकों पर निर्माण कार्य हो रहे हैं। साथ ही महत्वपूर्ण भवनों के निर्माण कार्य समय से नही पूरे हो रहे हैं। इसके पूर्व अलंकर प्रोजेक्ट को लेकर मंडलायुक्त उन्हे फटकार लगा चुके हैं। इन अधिकारियों की कारगुजारी से उ.प्र. की लोकप्रिय योगी सरकार की छबि खराब हो रही है। भाजपा नेता ने जिलाधिकारी से अविलम्ब कार्यवाही की मांग किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad