Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पंजाब में आप विधायक की गोली लगने से मौत

पंजाब में आप विधायक की गोली लगने से मौत
AAP MLA shot dead in Punjab
नेशनल डेस्कः शुक्रवार देर रात पंजाब के लुधियाना हलका वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे अपना लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई। परिवार के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 



गोली उनके सिर में लगी थी। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। जब परिवार के लोगों ने उनके कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। अभी गोली चलने के कारणों की पुलिस की तरफ से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों का कहना है की वह अपना लाइसैंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई। पता चलते ही पुलिस कमिश्नर, ‘आप’ विधायक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad