Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या में बी.ए. की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम

अयोध्या में बी.ए. की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम
In Ayodhya, a BA student committed suicide
अयोध्या, उ.प्र.। इब्राहिमपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला है। घटना गुरूवार की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्टा किया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस से अनुसार इब्राहिमपुर पूरे पाण्डेय गांव निवासी बाबादीन धोबी की 20 वर्षीय बेटी प्रिया का शव घर के अंदर कुंडी के सहारे लटकता मिला। 



घटना के समय परिवार के सदस्य खेत में गए थे। वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रहे है लेकिन अभी तक इसका कारण पता नहीं लग सका है, और ना ही मौके पर कोई तहरीर मिली है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बाबादीन के 6 बेटियां और एक बेटा है, पांच बेटियों और बेटे की शादी हो गई है छोटी बेटी प्रिया बीए में पढ़ रही थी। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad