Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुण्यतिथि पर याद किये गये लालबहादुर शास्त्री

पुण्यतिथि पर याद किये गये लालबहादुर शास्त्री
Lal Bahadur Shastri remembered on his death anniversary

बस्ती, 11 जनवरी। भारत के पूर्व प्रधान मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने शास्त्री चौक पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। राकेश पांडेय गांधियन ने कहा कि शास्त्री जी ने उस समय देश की बागडोर संभाला जब देश में अकाल पड़ा था और पाकिस्तान के द्वारा एक युद्ध भी भारत पर थोप दिया गया था। 


ऐसे विषम परिस्थितियों का शास्त्री जी ने धैर्य व साहस के साथ मुकाबला किया। उन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को नया आयाम दिया और पाकिस्तान के भी छक्के छुड़ा दिए। मृत्यु ने उन्हें हमसे असमय ही छीन लिया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह ने कहा कि शास्त्री जी ने देश के किसानों और जवानों पर भरोसा करते हुए देश को विषम परिस्थितियों से बाहर निकालने का अथक प्रयास किया जिसके लिए देश हमेशा याद करेगा। इस अवसर पर साधू शरण आर्या, अतिउल्लाह सिद्दीकी, राजेंद्र गुप्ता, डा. मारूफ अली, रामधीरज चौधरी सहित अन्य कांग्रेस जनों ने शास्त्री जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad