Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने किया ध्वजारोहण

कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने किया ध्वजारोहण
District President Gyanendra Pandey hoisted the flag at the Congress office

बस्ती, 27 जनवरी। कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने ध्वजारोहण कर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होने कहा मौजूदा केन्द्र व प्रदेश सरकार इतिहास बदलना चाहती है। स्कूल कालेजों के पाठ्यक्रमों से महापुरूषों के बारे में जानकारी देने वाले पाठ हटाये जा रहे हैं। कहा जा रहा है देश को असली आजादी साल 2014 में मिली है। 



जो सरकार महापुरूषों की स्मृतियां और उनके योगदान को इतिहास से मिटा सकती है वह एक दिन देश का संवधिन भी खत्म करके दम लेगी। लेकिन बड़ी संख्या में जागरूक नागरिक आगे आये तो महापुरूषों का सम्मान भी वापस आयेगा और संविधान भी सशक्त बना रहेगा। उन्होने पार्टी के लोगों को गणतंत्र की शुभकामनायें दिया। प्रवक्ता मो. रफीक, मदनलाल, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, बृजेश पाण्डेय, समीउल्लाह, राजबहादुर निषाद, गंगा मिश्रा, गुड्डू सोनकर, शीतला शुक्ला, डा. मारूफ अली, अतीउल्लाह सिद्धीकी, आशुतोष पाण्डेय एडवोकेट, राकेश पाण्डेय, सुधीर यादव, उमाशंकर त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, सर्वेश शुक्ल, आनंद निषाद, रामबचन भारती, जयप्रकाश चौबे, नफीस अहमद, संजय कुमार, पृथ्वीपाल, विश्वजीत आदि मौजूद रहे। अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad