Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महराजगंज से कुंभ जाने वाले झेल रहे हैं दुश्वारियां, बसों का है टोटा

महराजगंज से कुंभ जाने वाले झेल रहे हैं दुश्वारियां, बसों का है टोटा
People going to Kumbh from Maharajganj are facing difficulties, there is shortage of buses

जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील कुमार पाण्डेय) बस स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को भारी अव्यवस्था और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हजारों श्रद्धालु जो महाकुंभ में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं, उन्हें बसों की कमी के चलते घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। चार से पांच घंटे की लंबी प्रतीक्षा के बाद भी यात्रियों को बसें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।



इसलिये उनके बीच नाराजगी बढ़ रही है। परिवहन विभाग द्वारा महाकुंभ के लिए विशेष सुविधाओं और पर्याप्त बसों की व्यवस्था का दावा किया गया था, लेकिन स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। महराजगंज बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ और बसों की कम संख्या ने विभाग की तैयारियों को पूरी तरह से फेल कर दिया है। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। यात्रियों का कहना है कि सुबह से चार से पांच घंटे हो गए लेकिन अभी तक जगह नही मिली। 


अगर बसों की संख्या बढ़ी रहती तो आज यह दुर्दशा नही होती। हमारे साथ बुजुर्ग महिला व बच्चे भी है। वही अधिकारियों का कहना है कि बसों की संख्या बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। अभी तक 22 बसों को रवाना किया गया। महाकुंभ जैसे भव्य आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। यात्री सुविधा केंद्र और बसों की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित कर ही इस समस्या का समाधान संभव है। महराजगंज स्टेशन पर अव्यवस्था को दूर करने के लिए प्रशासन को तुरंत प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad