Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नये बजट में 12 लाख तक नो टैक्स

नये बजट में 12 लाख तक नो टैक्स
No tax up to 12 lakh in the new budget
बस्ती, 01 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को लोकसभा में अपना आठवां बजट पेश किया, जिसमें मिडिल क्लास के लिए एक बड़ी राहत का ऐलान किया गया। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। शिक्षक नेता संजय द्विवेदी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा केंद्र सरकार का 12 लाख रूपये तक की आय को टैक्स के दायरे से बाहर करने का निर्णय साहसिक है। 




इससे पहले 7 लाख रूपये तक की आय पर टैक्स नही लगता था। इससे मिडल क्लास को बड़ी राहत मिलेगी। देश के कर्मचारियों को बहुत बड़ी राहत मिली है। बजट से देश के करोड़ों कर्मचारी बहुत खुश है। नये टैक्स स्लेब के अनुसाए 12 से 15 तक लाख की आय पर 15 प्रतिशत, 15 से 20 लाख तक की आय पर 20 प्रतिशत, 20 से 25 लाख की आय पर 25 प्रतिशत व 25 लाख से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत टैक्स देना होगा। इसके अलावा, 75,000 रुपए तक के स्टैंडर्ड डिडक्शन की छूट दी जाएगी। कैपिटल गैन पर टैक्स बढ़ाकर सरकार ने निराश किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad