Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी अनुमति, फिर गिरफ्तार हो सकते हैं आप नेता सत्येन्द्र जैन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी अनुमति, फिर गिरफ्तार हो सकते हैं आप नेता सत्येन्द्र जैन
नेशनल डेस्कः
दिल्ली में ‘आप’ सरकार की हार के बाद पार्टी नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता सत्येन्द्र जैन एक बार एक बार फिर निशाने पर हैं। ईडी उन्हे गिरफ्तार कर सकती है। सरकार के वरिष्ठ मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन अब मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कानूनी दांवपेंच का सामना करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी गिरफ्तारी के लिए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केस चलाने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद, प्रवर्तन निदेशालय को यह अधिकार मिल गया है कि वह सत्येंद्र जैन के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई करे। 


ईडी पहले ही जैन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और अब गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है और इसके लिए मनी लॉन्ड्रिंग की है। अगस्त 2017 में सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद, दिसंबर 2018 में सीबीआई ने आरोप पत्र दाखिल किया था। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भी जांच शुरू की थी और जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। मई 2022 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जब वह दिल्ली सरकार में मंत्री थे। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं, लेकिन ईडी ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। उन्हे गिरफ्तार किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad