Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जांच में खुली पोल, कागजों में काम दिखाकर पैसा डकार गये प्रधान

जांच में खुली पोल, कागजों में काम दिखाकर पैसा डकार गये प्रधान
सिद्धार्थ नगर, 18 फरवरी (मनोज पाण्डेय)
विकासखंड भनवापुर के ग्राम पंचायत तेनुई मे मिली भ्रष्टाचार की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया और प्रकरण की जांच जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा। मौके पर पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायत सही मिली। उन्होने बताया कि तीन विकास कार्य भुगतान प्राप्त करने के बावजूद नही कराये गये थे। गांव के राजेश पांडे की शिकायत पर जांच की गई। 


मौके पर ग्राम पंचायत सचिव रणविजय यादव, ग्राम प्रधान गुरसहाय यादव, प्रधान प्रतिनिधि बब्बन यादव, विनय पांडे, राहुल, अंकित, अनुराग, कौशल किशोर, नंदकिशोर, राम धीरज, बहरइची प्रसाद, शुभम आदि उपस्थित रहे। मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में राजेश पांण्डेय ने लिखा था कि गांव में नरदहे के घर से गोपाल के घर तक नाली निर्माण, भानु के घर से जगराम के घर तक नाली, बरम बाबा के स्थान से सुग्री के घर तक सीसी रोड का निर्माण नही कराया गया, जबकि इस मद की धनराशि ग्राम प्रधान ने निकाल लिया था। तेनुई में विकास कार्यों में हुये भ्रष्टाचार की चर्चा पूरे जिले मे हैं। जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्यवाही तय मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad