Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

स्नेहा की मौत आत्महत्या नहीं, न्याय दिलाने के लिये देशभर में हो रहे प्रदर्शन

स्नेहा की मौत आत्महत्या नहीं, न्याय दिलाने के लिये देशभर में हो रहे प्रदर्शन 
बिहार डेस्कः
वाराणसी के एक छात्रावास में नीट की छात्रा स्नेहा की संदिग्ध मौत से हाहाकार मचा है। वह बिहार के सासाराम की रहने वाली थी। देश के अलग अलग हिस्सों में स्नेहा को न्याय दिलाने के लिये प्रदर्शन हो रहे हैं। चेनारी के पूर्व विधायक ललन पासवान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने नाथूपुर एसएचओ पर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की है। 


पासवान ने कहा कि स्नेहा की मौत छात्रावास संचालक और थाना प्रभारी की मिलीभगत का नतीजा है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस पैसे के बल पर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। 1 फरवरी को स्नेहा की मौत के बाद से सासाराम में लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। न्याय की मांग को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ’जस्टिस फॉर स्नेहा’ अभियान चल रहा है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad