Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डिजिटल समृद्ध होंगे टीकाकरण कर्मी

डिजिटल समृद्ध होंगे टीकाकरण कर्मी
लखनऊ, 06 फरवरी। डिजिटल तकनीकी का लाभ उठाने के लिए सरकार द्वारा त्वरित टीकाकरण कौशल संवर्धन एप स्वास्थ्यकर्ताओं जैसे- स्टाफ नर्स, एएनएम, हेल्थ विजिटर के लिए तैयार किया गया है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी.सिंह की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चिनहट सभागार में बुधवार को जनपद स्तरीय प्रशिक्षणों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सहयोगी संस्था जॉन स्नो इंडिया (जेएसआई) लिमिटेड के सहयोग से आयोजित हुआ।

  


मुख्या चिकित्सा अधिकारी  ने बताया कि इसका उद्देश्य नियमित टीकाकरण में लगे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कौशल और कार्यप्रणाली में सुधार करना है द्य यह एक एप है जिसमें टीकाकरण कार्यक्रम, सत्र प्रबन्धन, टीके को लेकर सुरक्षा, कोल्ड चेन प्रबन्धन के सिद्धांत, टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव, टीकाकरण से इनकार करने वाले लोगों को राजी करके लिए संचार आदि विषय बिंदु हैं। प्रशिक्षक एवं जिला स्वास्थ्य शिक्षा तथा सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि यह एप क्षमता निर्माण में इस तरह से प्रभावी है कि नियमित टीकाकरण को लेकर समय-समय पर दिशा-निर्देश बदलते रहते हैं।


प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित हुआ द्य  पहले चरण  में मंगलवार को सीएचसी चिनहट, माल, काकोरी, मोहनलालगंज, गोसाईंगंज, बक्शी का तालाब, इटौंजा, नगराम और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजिनी नगर के स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया जबकि बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण में शहरी सीएचसी अलीगंज, ऐशबाग, एन.के.रोड, इंदिरा नगर, रेडक्रॉस, सिल्वर जुबली, राजाजीपुरम, भाउराव देवरस महानगर, सेवा सदन, तथा पीएचसी लालबाग़, राजेंद्र नगर, छितवापुर तथा सआदतगंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के पहले चरण में 47 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। दो दिनों के प्रशिक्षण में कुल 93 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य के नोडल डॉ. एम.एस.सिद्दीकी, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. के.डी. मिश्रा, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के सह नोडल डॉ. संदीप सिंह, सीएचसी अधीक्षक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, नियमित टीकाकरण से विजय बाजपेयी, बीपीएम, बीसीपीएम, आईओ, एआरओ, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ़, यूएनडीपी और जेएसआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad