Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है

भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है
यूपी डेस्कः
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने और पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि नफरत में डूबा देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। गांधी ने लोगों से नफरत को स्वीकार न करने का आग्रह करते हुए जोर देकर कहा कि भारत “हमेशा प्रेम का देश था और रहेगा“। 


उन्होने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करते हुए बछरावां में पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं से बातचीत की। इसके बाद वह ऊंचाहार के जगतपुर गए, जहां उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायक राणा बेनी माधव सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। कांग्रेस सांसद ने एक कार्यक्रम में मीडिया पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “मुझे कहना होगा कि वे (मीडिया) हमारे मित्र हैं, लेकिन वास्तव में वे मोदी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी), अडानी और अंबानी के मित्र हैं।“ राहुल गांधी ने कहा, “ऐसा इसलिए है क्योंकि वे जनता के बारे में बात नहीं करते। क्या आपने टीवी पर किसानों, मजदूरों या महंगाई के बारे में कोई खबर देखी है? 


वे आपको अंबानी और अडानी की शादियां, डांस शो और 15 करोड़ रुपये की घड़ियां दिखाएंगे।“ उन्होंने कहा, “उनका (मीडिया) का काम सरकार पर दबाव बनाना है। अगर सरकार कुछ गलत करती है, तो वे उसे जवाबदेह ठहराते हैं लेकिन वे (मीडिया) अब अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं।“ उन्होंने कहा, “संविधान भारत की आवाज है। गांधी, आंबेडकर और नेहरू ने यह संविधान दिया। उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और जेल गए। उनसे पहले राणा बेनी माधव सिंह और बीरा पासी ने लड़ाई लड़ी। वे सभी संविधान के लिए लड़े।“ देश को ’बेचे’ जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “एयरपोर्ट, बंदरगाह, बुनियादी ढांचा, कोयला, रेलवे, सब कुछ बेचा जा रहा है। कांग्रेस लड़ रही है, मैं सड़कों पर लड़ाई लड़ रहा हूं। लेकिन मीडिया हमारी मदद नहीं कर रहा। लेकिन हम लड़ेंगे और आपको दिखाएंगे कि हम जीत सकते हैं।“ 


उन्होंने आरोप लगाया, “महंगाई काफी बढ़ गई है और भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है।“ अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा, “एक देश जो विभाजित है और नफरत में डूबा हुआ है, वह कभी प्रगति नहीं कर सकता। इसलिए हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की।“ उन्होंने कहा, “समुद्र से लेकर पहाड़ों तक, 4000 किलोमीटर की दूरी तय करके हमने यह संदेश दिया कि यह नफरत नहीं, बल्कि सद्भाव और प्रेम का देश है।“ इससे पहले दिन में, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने चुरुवा सीमा पर हनुमान मंदिर का दौरा किया और फिर बछरावां गए, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया और उनसे बूथ स्तर पर अपनी पकड़ बनाए रखने का आग्रह किया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad