Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भारतीय बस्ती एवं आवाज दर्पण समाचार पत्र के संस्थापक दिनेश चन्द्र पाण्डेय के निधन पर साथियों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय बस्ती एवं आवाज दर्पण समाचार पत्र के संस्थापक दिनेश चन्द्र पाण्डेय के निधन पर साथियों ने दी श्रद्धांजलि
बस्ती, 20 फरवरी।
देश के मूर्धन्य पत्रकार, भारतीय बस्ती एवं आवाज दर्पण समाचार पत्र के संस्थापक दिनेश चन्द्र पाण्डेय के निधन पर प्रेस क्लब सभागार में उनकी आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पत्रकार प्रकाश चन्द्र गुप्ता, मजहर आजाद, सुरेश सिंह गौतम, विनोद कुमार उपाध्याय, स्कन्द शुक्ल, आलोक त्रिपाठी, कृष्णदेव मिश्र, जयंत मिश्र ने कहा कि पाण्डेय जी ने अपने पत्रकारिता काल के जीवन में सिद्धान्तों के साथ समझौता नहीं किया। 


उनके निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात पहुंचा है जिसकी पूर्ति कभी भी नहीं की जा सकती। पत्रकार सरदार जगवीर सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, राजकुमार, राजेश पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, चन्द्रप्रकाश शर्मा, जीशान हैदर रिजवी, प्रेस क्लब महामंत्री महेन्द्र तिवारी, पुनीत दत्त ओझा, राजेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि पाण्डेय जी पत्रकारिता जगत के स्तम्भ थे, उनका पूरा जीवन पत्रकारिता के प्रति समर्पित था। पत्रकार वशिष्ठ पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, विपिन बिहारी त्रिपाठी, शिवशंकर लाल श्रीवास्तव, संदीप गोयल, राकेश गिरि, ब्रह्मसेवक पाण्डेय ने कहा कि पाण्डेय जी ने विपरीत परिस्थितियों में धैर्य का परित्याग नहीं किया साथ ही साथ अनेक चुनौतियों का सामना दृढ़तापूर्वक किया। 


रामकुमार, तवेरज आलम, राघवेन्द्र सिंह, अश्वनी कुमार शुक्ल, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, रजनीश त्रिपाठी, जयप्रकाश उपाध्याय, मनोज कुमार यादव, बबुन्दर यादव, अनिल भेलखा, रामकृष्ण लाल जगमग, बसंत ने कहा कि पाण्डेय जी के निधन से पूरा पत्रकार जगत मर्माहत है और ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके आत्मा को शांति प्रदान करते हुए परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। श्रद्धांजलि सभा में अनेकों पत्रकार, साहित्यकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad