Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री
राज्य संवाददाता।
शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता (50 साल) ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। वे दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला सीएम बन गई हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। 


आप नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ में नहीं पहुंचे। रेखा के अलावा 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है। दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में छक्। शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम आए। इसके अलावा पीएम मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल, सीएम रेखा गुप्ता और उनका मंत्रिमंडल मंच पर मौजूद रहा। दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम आए। 


इसके अलावा पीएम मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल, सीएम रेखा गुप्ता और उनका मंत्रिमंडल मंच पर मौजूद रहा। शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा, ’यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।’ आपको बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था। अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad