Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नगर थाना क्षेत्र में मिली महिला की लाश, परिजनों को हत्या की आशंका

नगर थाना क्षेत्र में मिली महिला की लाश, परिजनों को हत्या की आशंका



बस्ती, 23 फरवरी।
जिले में नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेलाड़ी गांव की रहने वाली 32 वर्षीय मधुमालती का शव गांव के सिवान में मिला है। मृतका के मुंह से खून निकला हुआ था और गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए हैं। परिजनों के अनुसार, मधुमालती शनिवार की रात घर से बाहर गई थी। अगली सुबह उसका शव गांव के सिवान में मिला। मधुमालती की शादी 6 साल पहले बेलाड़ी गांव के मुकेश से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं - एक 4 वर्ष और दूसरा 5 वर्ष का। मृतका के मायके वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad