Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा हाट मेले में स्टाल लगाने की जगह नही मिली, दर दर भटकने को मजबूर है महिला उद्यमी

नोयडा हाट मेले में स्टाल लगाने की जगह नही मिली, दर दर भटकने को मजबूर है महिला उद्यमी
गौतम बुद्धनगर, संवाददाता (ओपी श्रीवास्तव)
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से समस्त भारत से हुनरमंद महिलाओ तथा उनके समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए नोएडा हाट में 21 फरवरी से सरस आजीविका मेला चल रहा है। मेले में हुनरमंद महिलाओ को स्टाल लगाने के लिये आमन्त्रित किया गया है। 


लेकिन गुजरात से आई इस महिला को नोएडा हाट में स्टाल, दुकान नहीं मिला है और वह अपने उत्पाद को लेकर दर दर भटक रही है। इस महिला उद्यमी की पीड़ा कहीं ना कहीं शासन प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। इनका कहना है कि स्टाल नही मिला तो उन्हे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। सांसद प्रदीप कुमार ने पीड़ित सुनीता कुमार पत्नी विनोद को स्टाल दिलाने के लिये पत्र लिखा है लेकिन इसका भी कोई असर नही है। महिला ने जिम्मेदार अफसरों का ध्यान आकृष्ट कराते हुये स्टाल दिलाने की मांग किया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad