Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करोड़ों की सम्पत्ति हड़पने के लिये आईएएस की पत्नी बन गई महिला

करोड़ों की सम्पत्ति हड़पने के लिये आईएएस की पत्नी बन गई महिला
राज्य संवाददाता, दिल्ली एनसीआर (ओ पी श्रीवास्तव)। जिला गौतम बुद्ध नगर के नोएडा में पूर्व आईएएस अधिकारी हरी शंकर मिश्रा के निधन के बाद उनकी कथित पत्‍नी बनकर आई एक महिला ने करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़प ली। महिला ने नोएडा अथॉरिटी में तैनात कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जीवाड़े का खेल किया था। पूर्व आईएएस की वास्‍तविक पत्‍नी की ओर से अथॉरिटी कार्यालय पहुंचकर सारे दस्‍तावेज देने व आपत्ति लगाने के बावजूद कर्मचारियों ने खेल कर दिया। इस संबंध में मुख्य कार्य पालक सी ई ओ से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका।



कर्मचारियों ने उस महिला के साथ मिलकर म्‍यूटेशन लेटर जारी कर दिया। परिवार के लोगों ने विरोध दर्ज करा मामले की शिकायत की। अब इस मामले में नोएडा अथॉरिटी के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने फर्जी महिला को जारी किए गए म्‍यूटेशन लेटर को निरस्‍त कर दिया है। जांच में सामने आया है कि इस तरह का एक गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह अथॉरिटी के अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा करता है। जिस महिला ने फर्जीवाड़ा किया गया था उसकी तलाश शुरू हो गई है। अथॉरिटी के कर्मचारियों ने बताया कि महिला फरार हो गई है। उसका मोबाइल नंबर भी बंद है। जारी किए गए म्‍यूटेशन लेटर को निरस्‍त कर दिया गया है। पूर्व आईएएस अधिकारियों के परिवार वालों को दोबारा से बुलाया गया है।


प्रदेश सरकार में पीसीएस अधिकारी रहे हरी शंकर मिश्रा बाद में आईएएस प्रमोट हो गए थे। प्रदेश में वह कई स्‍थानों पर उच्‍च पदों पर रहे। वह वर्ष 2014 में रिटायर हो गए थे। जुलाई 2024 में उनकी मृत्‍यु हो गई। नोएडा के सेक्‍ट-62 व 66 में उनकी दो प्रापर्टी हैं, जिनकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। दोनों प्रापर्टी को हड़पने के लिए लगभग 30 साल की एक महिला उनकी पत्‍नी बनकर सामने आई थी। अधिकारियों से मिलकर उसने सेक्‍टर-62 की प्रापर्टी को हड़प लिया। दूसरी प्रापर्टी को भी हड़पने का प्रयास चल रहा है।


अधिवक्‍ता डीके शर्मा ने बताया था कि 30 साल की फर्जी महिला ने अपने को अधिकारी की पत्‍नी बताकर प्रापर्टी ट्रांसफर के लिए अथॉरिटी में आवेदन किया। जानकारी होने पर अधिकारी की वास्‍तविक पत्‍नी अपनी बेटी के साथ अथॉरिटी के कार्यालय पहुंची। अधिकारियों के द्वारा मांगे गए सारे कागज उन्‍होंने प्रस्‍तुत किए। उन्‍होंने मामले में 2 दिसंबर को आपत्ति लगाई लेकिन अधिकारियों ने 4 दिसंबर को फर्जी महिला के नाम म्‍यूटेशन लेटर जारी कर दिया। फर्जी महिला ने आईएएस अधिकारी की मौत से महज 15 दिन पहले का शादी का सर्टीफ‍किट लगाया था। उम्मीद जताई गई है कि नोएडा अथॉरिटी के तेज तर्रार सी ई ओ डाक्टर एम् लोकेश न्याय प्रिय अधिकारी हैं तथा शीघ्र ही न्याय प्रदान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad