Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पोर्न फिल्मे देखने में भारत तीसरे नम्बर पर

पोर्न फिल्मे देखने में भारत तीसरे नम्बर पर
नेशनल डेस्कः
आजकल इंटरनेट के उपयोग का चलन काफी बढ़ गया है। हमे यह समझना चाहिये कि इंटरनेट पर कुछ ऐसी चीज़ें भी मौजूद हैं, जिनका हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ सकता है। हम बात कर रहे हैं पोर्नोग्राफी की। हालांकि इस पर चर्चा करना हमेशा से शर्मनाक माना जाता है, लेकिन आजकल यह इंटरनेट के माध्यम से हर किसी तक पहुंच चुका है। 


पोर्नोग्राफी का सामना बड़े लोग ही नहीं, बल्कि 11 से 16 साल तक के बच्चे भी कर रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में यह सामने आया कि 53 प्रतिशत युवा इस चपेट में हैं। 2023 में सबसे ज्यादा पोर्न देखने वाला देश फिलीपींस था। यहां तक कि जापान, फ्रांस, नीदरलैंड और यूक्रेन जैसे देशों के लोग भी यहां के मुकाबले कम पोर्न देखते हैं। 2023 में पोलैंड भी पोर्न देखने के मामले में कम नही था। पोलैंड 2023 में दुनिया के टॉप 30 देशों में दूसरे नंबर पर था। यहां 1998 में पोर्नोग्राफी को वैध कर दिया गया था, लेकिन 15 साल से कम उम्र के बच्चों को इस सामग्री का वितरण अवैध है। 


भारत भी किसी से कम नही है। 2023 में भारत पोर्न देखने वाले देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर था। कई अध्ययन बताते हैं कि पोर्नोग्राफी में बढ़ोतरी से यौन अपराधों में भी इजाफा हुआ है। भारत में सरकार ने पोर्नोग्राफी पर नियंत्रण के लिए कुछ कदम उठाए हैं, लेकिन फिर भी यह एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। भारत में 18 साल से कम उम्र के कई बच्चे पोर्न साइट्स पर पहुंच रहे हैं, जिससे उनके मानसिक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका के लोग पोर्न के मामले में सबसे ज्यादा सक्रिय रहे हैं। 2024 में एक स्टडी के अनुसार, पोर्नहब पर सबसे ज्यादा विजिट्स अमेरिकी लोगों की थीं। इसके बाद इंडोनेशिया और ब्राजील का नंबर आता है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad