Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पिकप की चपेट में आये लेखपाल की मौत

पिकप की चपेट में आये लेखपाल की मौत
तहसील संवाददाता, इटवा (अवधेश मिश्र) चिल्हिया थाना क्षेत्र में कटया के पास पिकअप की ठोकर से बाइक सवार लेखपाल की मृत्यु हो गई। लेखपाल की पहचान 40 वर्षीय नरेन्द्र चौधरी के रूप में हुई। वह महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के सेखुआनी के रहने वाले थे। वर्तमान में इनकी तैनाती शोहरतगढ़ तहसील में थी।


लेखपाल शुक्रवार शाम 7ः45 बजे शोहरतगढ़ से अपनी बाइक से जिला मुख्यालय स्थित अपने रूम पर जा रहे थे। वह अभी नेशनल हाईवे पर कटया के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। बाइक सहित वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ लाया गया। डाक्टरों ने स्थिति गंभीर देख उन्हें माधव प्रसाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज पहुंचते ही उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मेडिकल कालेज में उन्हीं मृत्यु हो गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मैं स्वंय मौके पर गया था परिवार वालो ने पहले मार- पीट की तहरीर दी थी बाद में  छेड़खानी की तहरीर दी है मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। ब्रजेश सिह थानाध्यक्ष गोल्हौरा

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad