Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

घास काटने गई नाबालिग के साथ दरिंदगी की कोशिश

घास काटने गई नाबालिग के साथ दरिंदगी की कोशिश
तहसील संवाददाता, इटवा (अवधेश मिश्र) सिद्धार्थ नगर जिले में गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता इंद्रपाल ने बताया कि मेरी लड़की के गांव के बाहर सिवान में घास काटने गई थी कि आरोपी वहां पहुंचा और लड़की के मुंह में कपड़ा ठूस कर उसके सलवार की डोरी को खोलने का प्रयास करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर अगल-बगल घास काट रही महिलाएं पहुच गयीं। किसी तरह से आरोपी मेरी लड़की को छोड़कर भागा। आरोपी का नाम कुलकुल पुत्र कमरूज्जमा उर्फ भोला चौधरी है। वह गोल्हौरा थाना क्षेत्र के भटमली गांव का निवासी है। पीडिता की माँ रामलावती ने गोल्हौरा पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की है।





मैं स्वंय मौके पर गया था परिवार वालो ने पहले मार- पीट की तहरीर दी थी बाद में छेड़खानी की तहरीर दी है मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। ब्रजेश सिह -थानाध्यक्ष गोल्हौरा

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad