Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

10 रूपये के लिये बाप का कत्ल कर बेटा थाने पहुंचा सरेंडर करने

10 रूपये के लिये बाप का कत्ल कर बेटा थाने पहुंचा सरेंडर करने
नई दिल्लीः
लोगों में हिंसा की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। मामूली बातों को लेकर भी लोग जान लेने पर आमादा हो रहे हैं चाहे वह कोई अपना हो या गैर। ताजा मामला ओडिशा के मयूरभंज जिले से सामने आया है जहां गुटखा खरीदने के लिए 10 रुपये देने से मना करने पर 40 वर्षीय बेटे ने मगंलवार को अपने पिता की हत्या कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या करने के बाद बेटा अपने पिता का कटा हुआ सिर लेकर आत्मसमर्पण करने पुलिस थाने चला गया। 


उन्होंने बताया, कि आरोपी बेटे ने धारदार हथियार से अपने 70 वर्षीय पिता का सिर काट दिया, जिसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर चंदुआ थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी मां मौके से फरार हो गई। आरोपी और उसके माता-पिता के बीच तीखी नोकझोंक के बाद ये हत्या की गई। मृतक की पहचान बैधार सिंह के रूप में हुई है। बारीपदा के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी प्रवत मल्लिक ने बताया, ‘‘एक मामूली सी बात पर हत्या की गई। आरोपी तब नाराज हो गया जब उसके पिता ने गुटखे के लिए 10 रुपये देने से इनकार कर दिया।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंची और जांच जारी है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad