Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ में बाल गृह निर्वाण आश्रय केंद्र के 4 बच्चों की मौत, फूड पायजनिंग की आशंका

लखनऊ में बाल गृह निर्वाण आश्रय केंद्र के 4 बच्चों की मौत, फूड पायजनिंग की आशंका
लखनऊ, 27 मार्च।
बाल गृह निर्वाण आश्रय केंद्र के 4 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चियां हैं। यहां 29 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हे अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। 18 बच्चे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि दो को गंभीर होने के कारण केजीएमयू रेफर किया गया है। बाल गृह सेंटर का दावा है कि बच्चों को दही-खिचड़ी दी गई थी।



23 मार्च से 26 मार्च के बीच बाल गृह से बच्चों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें 15 साल के करीब की 2 बच्चियों की मौत हो गई हैं। मृतक का नाम रेनू और दीपा है। इसके अलावा गोपाल और लकी को गंभीर हालत के चलते केजीएमयू रेफर किया गया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजीव दीक्षित ने बताया कि सभी बच्चों में एक्यूट पानी की कमी थी। लक्षण डायरिया के थे। देर शाम रात 8 बजे के करीब डीएम विशाख जी. और सीएमओ डॉ.एनबी सिंह पहुंचे। डॉक्टर के मुताबिक ये सभी बच्चे अनाथ हैं। मानसिक मंदित होने के कारण अटेंडेंट के भरोसे ही ये खा पी सकते हैं।


इस संस्थान का संचालन पीपीपी मॉडल से होता है। ऐसे में यहां बड़ी गड़बड़ी की आशंका है। डॉ.अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इन बच्चों में फूड पॉइजनिंग के बाद लूज मोशन और डायरिया जैसे गंभीर लक्षण हैं। इस लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 5 बच्चों को ठीक होने पर वापस भेज दिया गया है। जबकि 16 स्टेबल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा 3 बच्चे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं। 


डीपीओ विकास सिंह ने बताया की इस रिहैब सेंटर में कुल 147 बच्चियां हैं। रविवार से अचानक एक के बाद एक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ को उल्टी भी हो रही थी। एक बालिका की मंगलवार और एक बालिका कि बुधवार को मौत हुई है। दोनों की उम्र 13 साल के आसपास है। गर्मी में यह खाना दूषित हो गया था। इसे खाने के बाद एक एक कर बच्चे बीमार होते चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इन अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती बच्चों से पूछताछ की। हालांकि अभी कोई भी अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने रिहैब सेंटर पहुंच कर खाने का सैंपल लिया है। बताया जा रहा है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई एक्शन लिया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad