Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बेतिया में 6 साल की बच्ची संग दरिंदगी

बेतिया में 6 साल की बच्ची संग दरिंदगी
बिहार डेस्कः
बेतिया जिले में एक 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई है। जीएमसीएच बेतिया में बच्ची का चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना भैरोगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि 6 साल की बच्ची के पड़ोस के एक घर में शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा देखने आई हुई थी। 


आरोपी ने अकेले में देखा तो उसे उठाकर पास के गन्ने के खेत में ले गया और फिर घिनौनी हरकत की। बच्ची चिखती-चिल्लाती रही लेकिन, आर्केस्ट्रा की आवाज में किसी ने उसकी आवाज दबकर रह गई। जब बच्ची खून से लथपथ हो गई तब आरोपी उसे गन्ने के खेत में छोड़ कर फरार हो गया। पीड़िता जब जख्मी हालत में अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं, इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी तथा उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी और पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के  बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad