Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डीएम ने दिया प्रधान सहायक का वेतन काटने का निर्देश

डीएम ने दिया प्रधान सहायक का वेतन काटने का निर्देश
सिद्धार्थ नगर 04 मार्च।
जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज शुक्ला के साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। विनय कुमार, प्रधान सहायक अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। 


इसके पश्चात पुष्टाहार का प्राप्त/वितरण रजिस्टर दिखाने को कहा। सीडीपीओ नौगढ़ गौरीशंकर ने अवगत कराया कि रजिस्टर प्रधान सहायक के पास है। जिलाधिकारी ने संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों, पोषण ट्रैकर, सैम, मैम बच्चों के चिन्हांकन आदि की जानकारी प्राप्त किया। सीडीपीओ नौगढ़ गौरीशंकर द्वारा स्पष्ट जवाब न दे पाने पर स्पष्टीकरण तलब किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सीडीपीओ व ब्लाक कोआर्डिनेटर दिव्यांशी यादव को पोषण ट्रैकर से लाभार्थियों से दूरभाष पर बात कर पोषाहार वितरण की जानकारी प्राप्त करें।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad