Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ग्रेटर नोएडा में युवती की गला घोंटकर हत्या, पिता पुत्र गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में युवती की गला घोंटकर हत्या, पिता पुत्र गिरफ्तार
यूपी डेस्कः
ग्रेटर नोएडा में स्कूल के दिनों के एक दोस्त से शादी करने पर युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में युवती के पिता और भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुये बताया कि युवती (23) ने अपने दोस्त के साथ आर्य समाज मंदिर में विवाह किया और इसके बाद वे गाजियाबाद स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में इसका पंजीकरण कराने जा रहे थे।


सेंट्रल नोएडा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि बिसरख पुलिस थाने की एक टीम ने गुरुवार को 23 वर्षीय नेहा की हत्या के 3 घंटे बाद इस सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान नेहा के पिता भानु और भाई हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि नेहा ने 11 मार्च को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में अपने प्रेमी सूरज से विवाह कर लिया। नेहा के पिता और भाई उसकी शादी से खुश नहीं थे और उन्होंने उसकी हत्या कर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। बाद में पुलिस ने पिता और भाई दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वे नेहा की शादी से नाराज थे, क्योंकि लड़का सूरज दूसरी जाति का था। वह टैक्सी चलाता था। वे दोनों पिछले 6 सालों से एक-दूसरे से प्यार करते थे और एक-दूसरे को जानते थे।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad