Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब महिला विंग ने लिया देवी गीतों का आनंद

सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब महिला विंग ने लिया देवी गीतों का आनंद
बस्ती, 30 मार्च।
सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब महिला विंग की ओर से नेहरू तिराहा स्थित एक मैरेज हाल में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन माता की चौकी स्थापित कर देवी गीतों का आंनद लिया। कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता आभा सिंह ने की। जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा नवरात्रि के प्रथम दिन सभी सनातन परिवारों में मां दुर्गा का आगमन होता है। 


विधि विधान से देवी की पूजा कर लोग उनका आवाह्न करते हैं और जिनके ऊपर देवी की कृपा हो जाती है उसका जीवन धन्य हो जाता है। क्लब की संरक्षिका डेजी सिंह ने कहा चैत्र माह पवित्र माह है। इसमे नवरात्रि की चारों ओर धूम रहती है और हिन्दू नव वर्ष का शुभारम्भ होता है। उन्होने कहा हमें अपने सनातन धर्म का सम्मान करते हुये उसी के अनुकूल आचरण करना चाहिये। अनुपमा पांडे, मुन्नी सिंह,अनीता पाल, रेनू मिश्रा, सुनीता श्रीवास्तव, गुड्डन पांडे ने बस्ती वासियों को हिन्दी नर्व वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनायें दी। क्लब के संस्थापक अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने जनपदवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनायें दिया।




Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad