Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पार्क की एण्ट्री फी बढाने पर भड़के नागरिक, किया विरोध प्रदर्शन

पार्क की एण्ट्री फी बढाने पर भड़के नागरिक, किया विरोध प्रदर्शन
बस्ती, 30 मार्च।
फल उद्यान बस्ती में मनमाने तरीके से उद्यान वाकिंग पार्क की फीस बढ़ोतरी को लेकर नागरिकों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों ने अधिकारियों से मिलकर तत्काल फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की। जिला उद्यान विकास समिति के सदस्य जीएसटी के वरिष्ठ अधिवक्ता, भाजपा नेता मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने यहाँ सुविधा के नाम पर यहां पर कुछ नहीं है।


दो माह पूर्व समिति की बैठक हुई थी, उस बैठक में जब यह प्रस्ताव लाया गया तो आपत्ति दर्ज कराई गई थी और कहा था, कि सुविधा के नाम पर उद्यान में कुछ नहीं है। वॉकिंग ट्रैक टूटी हुई है, शौचालय की सफाई नहीं है। शौचालय हमेशा बंद रहता है। प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, बंदरों का आतंक है जिससे कई बार लोग घायल हो चुके हैं। ओपन जिम में कई उपकरण टूटे हुए हैं। एक्सरसाइज इंस्ट्रूमेंट का अभाव है। मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा शुल्क न बढ़ाया जाए, या फिर पहले सुविधायें मुहैया कराई जायें। इस पर बोर्ड की सहमति बन भी गई थी। लेकिन बिना सुविधा दिए ही एक अप्रैल 2025 से शुल्क बढ़ाया जा रहा है जो निंदनीय है। 


यह बस्ती शहर के सभ्रांत नागरिकों पर जबरदस्ती थोपने के बराबर है। इसका हम विरोध करते हैं और इसके लिए हम जिला उद्यान विकास समिति के अध्यक्ष मंडलाआयुक्त बस्ती से मिलकर ज्ञापन देंगे। उद्यान पार्क में लगभग 200 से 300 लोग प्रतिदिन टहलने आते हैं। अभी एण्ट्री फीस ₹5 है इसे बढ़ाकर ₹10 किया जा रहा है। विरोध करने वालों में पुनीत ओझा, अजय श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, अवधेश गुप्ता, शिवजी चौधरी, ओमकार पांडे अजीत सिंह, अभिनव पांडे, आशीष श्रीवास्तव, सुनील सिंह, जोगिंदर चौधरी, उमेश उपाध्याय, आशीष श्रीवास्तव, गणेश श्रीवास्तव, शिवराम चौधरी, डॉ बी एल सिंह, मेराज अहमद, बीएन सिंह, अनिल कुमार सहित कई लोगों मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad