Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पीलीभीत में युवक का मर्डर, बोरे के अंदर टुकड़ों में मिली लाश

पीलीभीत में युवक का मर्डर, बोरे के अंदर टुकड़ों में मिली लाश
यूपी डेस्कः
पीलीभीत जिले में खकरा नदी में तैरते मिले बोरे में 16 साल के एक किशोर का कई टुकड़ों में कटा हुआ शव मिला है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक समेत तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने खकरा नदी में शव बरामद किया। 


उन्होंने बताया कि शव के कटे हुए हाथ-पैर बोरे से बाहर आ गए थे, जबकि सिर तथा शरीर के अन्य अंग बोरे में ही थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव के टुकड़ों को नदी से बाहर निकलवाया। पांडेय के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथरा गांव निवासी पूरन लाल उर्फ सागर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है और परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हीं के मोहल्ले में रहने वाले शुभम वाल्मीकि ने सागर की हत्या की है। पांडेय के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में शिवम और उसके दो साथियों-बॉबी और प्रमोद को आज गिरफ्तार किया गया है। पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है।


बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर अपने एक अन्य साथी की मदद से सागर को अगवा किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पांडेय के मुताबिक, आरोपियों ने कहा कि हत्या के बाद उन्होंने सागर के शव के छह टुकड़े करके बोरे में भर दिए और उसे नदी में फेंक दिया। मृतक की मां इंद्रवती के मुताबिक सागर 10 मार्च को शाम सात बजे घर से निकला था, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और दो दिन खोजबीन करने के बाद थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इंद्रवती ने बताया कि उसका बेटा सागर मजदूरी करता था और मोहल्ले के ही रहने वाले शुभम वाल्मीकि से उसका पिछले तीन साल से विवाद था।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad