Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फिर हुई पुलिस कस्टडी में मौत, दलित परिवार ने खोया अपना लाल

फिर हुई पुलिस कस्टडी में मौत, दलित परिवार ने खोया अपना लाल
सज्ञान ले न्याय पालिका, दण्ड भी दे रही है पुलिस
यूपी डेस्कः
आदित्यनाथ सरकार में पुलिस कस्टडी में मौत के मामले रिकार्ड बना रहे हैं। अभी बस्ती जनपद में आदर्श उपाध्याय की मौत से लगी ठंडी नही हुई कि आजमगढ़ में थाने के अंदर एक दलित युवक लाश मिली। घटना के बाद बवाल हो गया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस गाड़ियां तोड़ दीं। बेकाबू हो रही भीड़ को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। 


पुलिसकर्मियों ने भी पत्थर फेंककर लोगों को खदेड़ा। गुस्साई भीड़ ने थाने का घेराव किया और बाद में चिरैयाकोट रोड भी जाम कर दिया। इसमें इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मौर्य का पैर टूट गया। गंभीर हालत में उन्हे पीजीआई भेजा गया। बताया जा रहा है कि तरवां थाने की पुलिस शनिवार 29 मार्च को 21 साल के सनी कुमार को घर से उठाकर ले गई थी। एक लड़की के परिवार ने सनी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुये थाने में शिकायत की थी। सोमवार सुबह थाने के बाथरूम में उसका शव पाजामे के नाड़े से लटका मिला। नाड़ा खिड़की से बंधा था। 


बाथरूम का दरवाजा खुला था। पुलिस ने इसकी सूचना पहले अफसरों को दी। बाद में परिवार तक सनी की मौत की खबर पहुंची। बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। वहां शव नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया था। परिवार ने सनी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। गांव में तनाव है और 12 थानों की पुलिस फोर्स, पीएसी और प्रशासन के अधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। शाम करीब 6 बजे एक दर्जन पुलिस की गाड़ियों के साथ सनी की लाश घर लाई गई। परिजन लड़की के घर के सामने शव का अंतिम संस्कार करने की मांग कर रहे हैं। अफसर परिजनों को मना रहे हैं। 


पुलिस का दावा है कि सनी ने सुसाइड किया है। एसएसपी हेमराज मीणा ने तरवां थाना प्रभारी कमलेश पटेल, एक दरोगा और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, तरवां थाने के उमरी पट्टी के रहने वाले सनी कुमार (21) का कस्बे की ही दलित युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे, लेकिन लड़की के घरवाले राजी नहीं थे। 28 मार्च को लड़की के पिता ने तरवां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सनी मेरी लड़की पर अभद्र टिप्पणी करता है। रास्ते में रोककर अश्लील टिप्पणी करता है। शिकायत के अगले दिन यानी 29 मार्च को पुलिस ने सनी को उठाया। 31 मार्च की सुबह फंदे पर उसका शव मिला। पोस्टमार्टम हाउस पहुचे सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा युवक को हथकड़ी लगी थी वह सुसाइड नही कर सकता।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad