Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ईदगाह में जाने से रोकने पर भड़के अखिलेश यादव

ईदगाह में जाने से रोकने पर भड़के अखिलेश यादव 
लखनऊ, 31 मार्च। सपा)
मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को र्दद के मौके पर ऐशबाग ईदगाह के अंदर नही जाने दिया। अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार खुलकर लोगों को त्योहार भी नही मनाने दे रही है। उन्होंने कहा “ईद के मौके पर इतनी बैरिकेडिंग क्यों की गयी है? पुलिस ने मुझे रोका और जब मैंने उनसे पूछा कि वे मुझे क्यों रोक रहे हैं तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।”



यादव ने कहा क्या मुझे इसे तानाशाही कहना चाहिए या इसे ’आपातकाल’ कहना चाहिए। मैंने कभी ऐसी बैरिकेडिंग नहीं देखी जो लोगों को उनके त्यौहार मनाने से रोकने के लिए की गयी हो। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस देश को संविधान के जरिये नहीं चला रही है। क्या यह दूसरे धर्म के त्योहार में शामिल होने से रोकने का दबाव बनाने की कोशिश नहीं है? उन्होंने कहा ईद मनाई जा रही है और नवरात्र के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। 


इस भारत की यही खूबसूरती है कि हम सब मिलकर एक साथ त्योहार मनाते हैं। ईद की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश और देश को मुबारकबाद देना चाहता हूं। ईद पर सिवइयां खाने को मिलती हैं, और यह मिठास है पूरे साल याद रहती है। उन्होंने कहा हमारा देश बहुत बड़ा देश है, यहां पर सदियों से हम मिलकर रहते आए हैं। यहां इतनी जाति धर्म के लोग मिलकर रहते हैं, त्यौहार मनाते हैं, एक दूसरे की खुशियां बांटते हैं, वहीं दुःख तकलीफ में भी शामिल होते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad