Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हंसवर पहुंचा छात्र छात्राओं का दल, मिली ऐतिहासिक जानकारियां

हंसवर पहुंचा छात्र छात्राओं का दल, मिली ऐतिहासिक जानकारियां
बस्ती, 24 मार्च।
कलवारी रोड पर अक्सड़ा स्थित बी.डी. ग्लोबल एकेडमी के 7वीं एवं 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हंसवर के ऐतिहासिक स्थल का शैक्षिक भ्रमण किया। यह यात्रा विद्यार्थियों को ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी देने और उनके बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। एकेडमी के डायरेक्टर इंजी. श्यामलाल चौधरी ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण को लेकर छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया।


गाइड की भूमिका में शिक्षक

शैक्षिक भ्रमण के दौरान एकेडमी की शिक्षक शिक्षिकायें गाइड की भूमिका में नजर आईं। मिस अर्चना पांडेय, गौरव पांडेय, दिनेश द्विवेदी एवं जगराम यादव के मार्गदर्शन में तथा शादाब अहमद के संयोजन में यह भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और छा छात्राओं को इतिहास की गूढ़ जानकारियां मिलीं। डायरेक्टर ने कहा इस शैक्षिक यात्रा ने विद्यार्थियों को ऐतिहासिक ज्ञान एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।


हंसवर का ऐतिहासिक महत्व

हंसवर, जो अयोध्या से लगभग 70-80 मील की दूरी पर स्थित है, का इतिहास मुगलकाल से जुड़ा हुआ है। यह स्थान अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के तत्कालीन शासक रणविजय सिंह और उनकी पत्नी जयकुमारी इस क्षेत्र के प्रमुख शासक रहे हैं। मुगल काल में हंसवर का विशेष महत्व था और यह क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। इस शैक्षिक यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने हंसवर के ऐतिहासिक तथ्यों को निकट से जाना और इसकी सांस्कृतिक धरोहर को समझने का अवसर प्राप्त किया।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad