Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सीएम सिटी में मां बेटी का कत्ल, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

सीएम सिटी में मां बेटी का कत्ल, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम
गोरखपुर, उ.प्र.।
गोरखपुर में मां और 10 साल की बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त 18 साल की बड़ी बेटी भी साथ थी। उसने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाया। वारदात चौरी चौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा गांव की है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। 


हमलावरों ने मां पूनम निषाद और बेटी अनुष्का को बेरहमी से धारदार हथियार से काटा। पुलिस ने दोनों को शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बड़ी बेटी खुशबू के बयान के आधार पर गांव के कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस का दावा है कि महिला की हत्या अफेयर और पैसों के लेनदेन को लेकर हुई। पिछले महीने महिला ने गांव के एक युवक संजय पर रुपए हड़पने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। पूनम के पति रवींद्र निषाद की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। 


पूनम दो बेटियों-खुशबू और अनुष्का के साथ गांव के बाहर बने घर में रहती थीं। उसका 20 साल का बेटा विशाल बाहर कहीं नौकरी करता है। शनिवार रात पूनम, बेटी अनुष्का के साथ घर के अंदर बरामदे में सोई थी, जबकि खुशबू बगल के कमरे में सो रही थी। रात 2 बजे कुछ हमलावर घर में घुस आए। बेटी खुशबू ने पुलिस को बताया कि मां पर हमला हुआ तो वह चीख उठी। मैंने कमरे से चिल्लाकर पूछा कि क्या हुआ? उसके बाद हमलावर मेरे कमरे का दरवाजा तोड़ने लगे। मैंने उनकी आवाज पहचान ली। वह गांव का संजय था। 


उसके पिता और कुछ अन्य लोगों की आवाज भी मैंने पहचान ली। संजय का पिता बोल रहा था कि बेटी को भी काटकर फेंक दो। मैंने अंदर से बोला कि पुलिस को फोन कर चुकी हूं। इसके बाद वे चले गये। बाहर निकलकर देखा तो वहां दोनों खून से लथपथ थे। उन्होंने मेरी मां और बहन को बेरहमी से काटा। पड़ोसियों को वारदात की जानकारी दी। फिर पुलिस को कॉल किया गया। पुलिस और परिजन जब तक पहुंचे तब तक पूनम की मौत हो चुकी थी। जबकि बेटी अनुष्का घायल थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया। 


हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूनम के ससुर आये। उन्होने बताया कि बेटे की मौत के बाद बहू का गांव के एक युवक से सम्बन्ध हो गया था। पैसों के लेनदेन में उससे विवाद हुआ था जिसकी शिकायत बहू ने पुलिस में की थी। एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फोरेंसिक टीम को कई अहम सुराग मिले हैं। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा हो जायेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad