Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राष्ट्रीय कायस्थ समागम में जुटे देशभर के कायस्थ

राष्ट्रीय कायस्थ समागम में जुटे देशभर के कायस्थ

बस्ती, 24 मार्च। गाजीपुर में आयोजित  में बस्ती के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन गाज़ीपुर के ऐतिहासिक लंका मैदान में किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सुबोध कांत सहाय  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।


उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि आज़ादी की लडाई के समय ही इस महासभा का गठन हुआ जिसके अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भी रहे। ऐसे देश भक्तो के नेतृत्व में इस समाज ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान दिया। उन्होंने इस समाज के द्वारा किये गए कार्यों पर उल्लेख करते हुए कहा की जय प्रकाश नारायण ने पूर्ण निष्ठा से जिस आंदोलन को चलाया किन्तु इतना समय बीत जाने के बाद भी किसी भी पार्टी ने इनके योगदान के अनुसार हिस्सेदारी नहीं दिया हैं। अब ये आवश्यक हैं कि हम आलोचनाओं को छोड़कर अपने हक की लडाई को अंजाम तक पहुंचायें।


उन्होंने देश के विभिन्न भागों से आये लोगों से अपील किया की कोई रूठें नहीं कोई छूटे नहीं। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष एवं विभिन्न जनपदो, प्रांतो से आये लोंगो ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ चित्रगुप्त महराज की स्तुति एवं आरती से हुआ। बस्ती से गए प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन वर्मा, प्रदेश सचिव सौरभ सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर वी के श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष अपराजिता सिन्हा, वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार ने माल्यार्पण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। गाज़ीपुर कायस्थ महासभा के द्वारा प्रतिनिधि मंडल का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय समागम से सफलतापूर्वक लौटे सदस्यों को महासभा बस्ती की कार्यकारिणी ने बधाइयां दी। बधाई देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई राजेश श्रीवास्तव, संयोजक ई देवेंद्र श्रीवास्तव, विनय प्रकाश श्री, सचिन राजेश कुमार, संदीप दीपक, तरुण, नागेंद्र उमेश, नम्रता, ललिता, अनुपमा ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad