Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दो मासूम बच्चों की जलकर मौत

दो मासूम बच्चों की जलकर मौत
बिहार डेस्कः
पटना में रविवार देर रात हुये एक भयानक हादसे में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे झुलस गए है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना जनकपुर मोड़ के निकट की है। मृतक बच्चों में एक आठ वर्षीय और दूसरा 4 वर्षीय बच्चा है। घटना के संबंध में पीड़ित परिजनों ने बताया कि सभी लोग रात में सो रहे थे।


उसी वक्त अचानक एकदम से झोंपड़ी में आग लग गई। वही आग की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई और 2 बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। साथ ही इन आग की लपटों में सारा घर और समान जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। वहीं इस भयानक हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad