Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नारी स्वतंत्रता का मतलब उसकी शक्ति को पहचानना और सम्मान देना- मो. इकबाल

नारी स्वतंत्रता का मतलब उसकी शक्ति को पहचानना और सम्मान देना- मो. इकबाल
बनकटी, बस्ती।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में  8वीं कक्षा की छात्रा स्नेहा प्रजापति एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी। प्रधानाध्यापक मो. इकबाल व अन्य सहायक अध्यापक स्नेहा के निर्देशों का पालन करते नजर आये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकबाल ने कहा कि दुनिया भर में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।


इस दिन महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। महिलाओं को पुरूषों के बराबर अधिकार और अवसर मिले तो निश्चित रूप से राष्ट्र को उनकी क्षमता का लाभ मिलेगा। नारी स्वतंत्रता का मतलब उसकी शक्ति को पहचानना और सम्मान देना है। एक महिला केवल घर ही नहीं संभालती वह पूरी दुनिया बदल सकती है। इस वर्ष इसका उद्देश्य लैंगिक समानता में तेजी लाना है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी, सुनीता चौधरी, सुनीता यादव द्वारा बच्चियों को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया तथा उसके महत्व को शिक्षिका सुनीता चौधरी द्वारा विस्तार से बताया गया। पर बच्चों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम विजय बहादुर व गायत्री द्वितीय अपर्णा व ममता तृतीय स्थान और कबड्डी की टीम में वंदना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad