Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

“मनीषा बुटीक एंड पार्लर” से बनाई पहचान, अब महिलाओं को दिखा रही रास्ता



“मनीषा बुटीक एंड पार्लर” से बनाई पहचान,
अब महिलाओं को दिखा रही रास्ता

बस्ती, 12 मार्च।
पुरानी बस्ती क्षेत्र की निवासी मनीषा श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर सफलता की एक नई मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता से उन्होंने न केवल “मनीषा बुटीक एंड पार्लर” की स्थापना कर अपने सपनों को साकार किया बल्कि कई महिलाओं के लिए भी रोजगार और आत्मनिर्भरता का रास्ता खोल दिया।


मनीषा श्रीवास्तव को अपने व्यवसाय की शुरुआत के लिए भारतीय स्टेट बैंक, बस्ती से ₹3,16,666 का ऋण प्राप्त हुआ। इस सहायता से उन्होंने सिलाई, कढ़ाई और परिधान निर्माण का कार्य शुरू किया। सीमित संसाधनों के बावजूद मनिषा ने अपने कौशल, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम के बल पर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया और आज वह एक सफल महिला उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। आज “मनीषा बुटीक एंड पार्लर” क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन चुका है। यहां कई महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।


मनीषा श्रीवास्तव का यह प्रयास न केवल पारंपरिक हस्तकला को बढ़ावा दे रहा है बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मनीषा की सफलता यह साबित करती है कि यदि सरकारी योजनाओं का सही लाभ लिया जाए और मेहनत व लगन से कार्य किया जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी अपने दम पर नई पहचान बना सकती हैं। मनीषा श्रीवास्तव की यह उपलब्धि आज पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad