Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सीडीए एकेडमी में सम्मानित की गई वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र छात्रायें

सीडीए एकेडमी में सम्मानित की गई वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र छात्रायें
बनकटी, बस्ती 29 मार्च।
सीडीए एकेडमी मथौली में वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया। नर्शरी से कक्षा 11 वीं तक के कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अंक पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। 90 प्रतिशत से लेकर 99 प्रतिशत अंक प्राप्त प्राप्त करने वाली छात्र छात्राओं सुहाना, मांशी शुक्ला, रौनक तिवारी, अभिजीत पाल, गूफरान, शुभम, हीमांशी, आयूष, अरूध्या शोनी ,आदर्श यादव, प्रतीक यादव सहित दर्जनों प़थम, द्वितीय, तृतीय व अन्य गतिविधियो में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प़वंधक इ0 अरविंद पाल व निर्देशिका डा0 अरूणा पाल ने अंक पत्र व मेडल देकर संमानित किया। 


इं0 अरविंद पाल ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि इस वर्ष जिन बच्चों ने अपना स्थान प्राप्त नही किया उनको निराश होने की जरूरत नही है, बल्कि और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। विद्यालय की निर्देशिका डा0 अरूणा पान ने कहा कि विद्यालय निरन्तर प्रगति कर रहा है। अध्यापको की मेहनत रंग ला रही है। अगर इसी तरह अध्यापक मेहनत करते रहे और अभिभावक सहयोग करते रहे तो और बेहतर परिणाम दिया जा सकता है। इस अवसर पर संजय कुमार यादव, नीतू सिंह, पियूष त़पिठी, चंदा मिश्रा, रेनू पांडेय, श्ववेता पांडेय, अवधेश चौधरी, रवि पांडेय, दीपक जैसवाल, अभिलाष श्रीवास्तव, पंकज दूवे आदि उपस्थित रहे। 



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad