Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विकास खण्ड़ खुनियाव में हुई क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधानो की बैठक

विकास खण्ड़ खुनियाव में हुई  क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधानो की बैठक
सिद्धार्थनगर,, ब्यूरो (अवधेश मिश्र)
विकास खण्ड़ खुनियाव में शनिवार को क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधानो की बैठक पूर्व निधारित कार्यक्रम के तहत हुई। खण्ड़ विकास अधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने पूर्व में हुए 26 कार्यो के बारे में सदस्यों को पढ़ कर सुनाया। इसके साथ ही वर्तमान कार्ययोजना के बारे में बताया। बीड़ीओ ने अपील करते हुए कहा कि ब्लाक का विकास आप सभी सदस्यों व प्रधान के सहयोग से ही सम्भव है। 


उन्होने कहा कि मेरे आने के पूर्व ब्लाक में कई गावों के अभिलेख जल गये थे तथा ब्लाक की स्थिति खराब थी। मगर अब लगातार बेहतर कार्य हो रहे है। प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएन यादव ने स्वास्थ्य विभाग से जुडी योजना के तहत बताया कि सरकार की मंशा के तहत अब मात्र कुछ रूपये जमा करके गर्भवती महिला को शून्य से लेकर 9 महीने तक अल्ट्रासाउंड़ की व्यवस्था है। खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार ने शिक्षा से सम्बन्धित योजना के बारे में बताया। बोरिंग टेकनिशियन पंकज चौधरी ने निःशुल्क बोरिंग के लक्ष्य के बारे में बताया। 


एड़ीओ पंचायत आशुतोष मिश्र ने भी पंचायत से सम्बन्धित जानकारी दी। मनरेगा से 28.05 करोड़ व लगभग साठे तीन करोड़ राज्यवित्त का बजट पास ध्वनिमत से पारित किया गया। ब्लाक प्रमुख रीता दूबे, सांसद प्रतिनिधि राकेश त्रिपाठी, जिलापंचायत सदस्य शान्ती सिह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेन्द्र दूबे, हरिशंकर सिह, अखण्ड पाल सिह, जयबर्धन तिवारी, सतेन्द्र सिह हरेन्द्र पाण्डेय, सुजीत जायसवाल, पीयुश पाण्डेय व्यास जी पाण्डेय, परशराम यादव, फूलचन्द यादव, शिवकुमार दूबे, प्रेम सेवक चौधरी, इकबाल हुसैन, पप्पू चौरसिया, राममूरत यादव, राजू दूबे, इबरार, ददन सिह,संचालन- सुजीत जायसवाल ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad