Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एक महीने बाद डोली उठने वाली थी, आज अर्थी उठ गई

एक महीने बाद डोली उठने वाली थी, आज अर्थी उठ गई
यूपी डेस्कः
श्रावस्ती में इकौना थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में ठीक एक महीने बाद जिस घर से लड़की की डोली निकलने वाली थी, वहां से आज उसकी अर्थी निकली। यह दर्दनाक मंजर देखकर हर किसी की आखें नम हो गईं। घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर लिया। उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला। मृतका का नाम रीमा है।


18 अप्रैल को तिलक और 30 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। मृतका की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी छेड़छाड़ से परेशान थी। उसके साथ तीन-चार बार छेड़छाड़ की घटना हुई थी। घटना के दिन रीमा ने मां को इसकी जानकारी दी और कमरे में चली गई। उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा लिया। गांव के दो लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप है। घटना के समय किशोरी के पिता और भाई परदेस में थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की असली वजह का पता चल सकेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad