Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने किया माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने किया माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन
गौतम बुद्धनगर (ओं पी श्रीवास्तव)।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आज शनिवार को अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान सेक्टर-145 नोएडा में स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर के शिलान्यास व एमएक्यू सॉफ्टवेयर के एआई इंजीनियरिंग सेंटर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने उत्तर भारत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ व चेयरमैन सत्य नडेला व समस्त टीम को शुभकामनाएं दीं। 


कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की यह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी खास है। यह न केवल नोएडा बल्कि समस्त उत्तर भारत के लिए आईटी सेक्टर के नए युग की शुरुआत है। माइक्रोसॉफ्ट ने यह साबित किया है कि आज के दिन पर उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट का सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट का इंडिया डेवलपमेंट सेंटर उनके मुख्यालय के बाहर रिसर्च एंड डेवलपमेंट का सबसे बड़ा सेंटर बनेगा। इस केंद्र की स्थापना हो जाने पर हैदराबाद के बाद अब उत्तर प्रदेश में माइक्रोसॉफ्ट का नवीन परिसर के रूप में घर बनने जा रहा है। 

     

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माइक्रोसॉफ्ट की उपस्थिति पहले से है। नोएडा में इनके कार्यक्रम पहले से संचालित होते रहे हैं। अब इस 15 एकड़ के भूभाग में इनका ये सेंटर उत्तर प्रदेश व उत्तर भारत में प्रभावी उपस्थिति को सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में उत्तर प्रदेश के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि विगत 8 वर्षों में किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि आज मोबाइल फोन की मैनुफैक्चरिंग में 65 फीसदी हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है। इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेंट्स के उत्पादन में देश में उत्तर प्रदेश का योगदान 55 फीसदी के साथ नंबर एक पर है। नोएडा व ग्रेटर नोएडा तेजी के साथ इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग के हब के तौर पर उभर रहा है। 

     

उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने जो भी कदम बढ़ाए हैं, आज उसके बहुत सकारात्मक परिणाम आए हैं। महाकुम्भ-2025 प्रयागराज में दुनिया की सबसे बड़ी ह्यूमन गैदरिंग थी, जिसमें हमने एआई का उपयोग किया, जोकि एआई का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। महाकुम्भ में एआई की नवीन तकनीक का भरपूर उपयोग किया, जिसके परिणामस्वरूप 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुजन प्रयागराज आए और आस्था की पावन डुबकी लगाकर सुरक्षित अपने गंतव्य को वापस गए। डीबीटी के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है। इससे भ्रष्टाचार की कमर टूटी है। राज्य सचिवालय में ई-ऑफिस व्यवस्था को हमने प्रभावी रूप से लागू किया है। 

      

माइक्रोसॉफ्ट जैसे वैश्विक दिग्गज की उत्तर प्रदेश में उपस्थिति प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की यूनिवर्सिटीज व इंस्टीट्यूशंस के साथ एमओयू करते हुए माइक्रोसॉफ्ट युवाओं के स्किल डेवलपमेंट की दिशा में कार्य करेगा, जो कि सराहनीय है। माइक्रोसॉफ्ट के एमओ राजीव कुमार ने सीएम योगी समेत सभी गणमान्यों का स्वागत करते हुए माइक्रोसॉफ्ट के इंडिया डेवलपमेंट सेंटर तथा देश-प्रदेश में कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह समेत माइक्रोसॉफ्ट की टीम उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad