Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

होली खेलने से मना करने पर ठोंक दिया

होली खेलने से मना करने पर ठोंक दिया
Beaten up for refusing to play Holi
यूपी डेस्कः
मुरादाबाद में होली खेलने से मना करने पर एक युवक को गोली मार दी गई। घटना में घायल 2 युवकों में एक भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। वह अपने दोस्त को बचाने का प्रयास कर रहा था। विवाद होली पर गले मिलने को लेकर हुआ। घायल होली खेलकर स्नान कर चुका था इसलिये उसने हमलावर से गले मिलने से मना कर दिया था। इस पर गुस्साए युवक ने पिस्टल से उस पर गोली चला दी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं देर रात आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू ठाकुर को अरेस्ट कर लिया गया है। 


घटना कटघर इलाके में फूलवती कन्या इंटर कॉलेज के पास की है। होली पर गले ना मिलने पर शराब के नशे में धुत अभिषेक सिंह उर्फ छोटू ठाकुर नाम के युवक ने अक्षय को गोली मार दी। अक्षय बिजली विभाग में काम करता है। उसे बचाने आए उसके दोस्त संजय के सिर पर भी हमलावर ने पिस्टल की बट से 3 बार वार किए। दोनों पक्ष इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं। संजय ने बताया- हम लोग गली में खड़े थे तभी अभिषेक उर्फ छोटू आया। वह नशे में पूरी तरह से धुत था। आते ही उसने फायरिंग कर दी। मैंने उसे रोका। इस पर उसने मुझे भी पिस्टल की बट से मारा। एसपी सिटी सिटी रणविजय सिंह ने बताया- कटघर मोहल्ले में जबरदस्ती होली खेलने की बात को लेकर गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू ठाकुर को अरेस्ट कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad